header

अवलोकन

 जीनियस केरला 50 स्कॉलरशिप कार्यक्रम केरल मॉडल एजुकेशन और पब्लिक स्कूलों में 50 छात्रों को तीन साल की मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। जो उम्मीदवार इस स्कॉलरशिप
 के साथ केरल मॉडल एजुकेशन और पब्लिक स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश परीक्षा देना होगा। परीक्षा को जीनियस केरला 50 प्रवेश परीक्षा के रूप में जाना 
 जाता है। केरल मॉडल एजुकेशन और पब्लिक स्कूलों की सभी शाखाएं इसे ओएमआर पद्धति से संचालित करती हैं।
 कार्यक्रम की रूपरेखा चुने गए सभी 50 छात्रों के लिए आकर्षक  प्रस्तावों की अनुमति देती है।
    क. स्कूल की फीस
    ख.पुस्तक
    ग. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    घ. पाठ्येतर गतिविधियां (प्रैक्टिकल, कला और खेल)
                

नियम और नीतियां

1. इस स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
2. स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म भरना होगा और 25 मार्च को आयोजित होने वाली 
प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।
3. 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
4.परीक्षा ओएमआर पद्धति में होगी।
5. स्कॉलरशिप की अवधि 3 वर्ष तक रहती है। यह 7 वीं क्लास के प्रतिभागी के लिए 2 साल और 8 वीं क्लास के 
प्रतिभागी के लिए 1 साल होगा।
6. प्रवेश के उपरांत छात्र को स्कॉलरशिप बनाए रखने के लिए लगातार तीन वर्षों तक 85% न्यूनतम अंक प्राप्त 
करने होंगे, अन्यथा स्कॉलरशिप रद्द कर दी जाएगी।
7. स्कॉलरशिप 50 छात्रों तक सीमित है।
8. जिस शाखा में प्रवेश मांगा गया है, उसे दर्शाना अनिवार्य है।
9. जिस कक्षा के लिए आवेदन किया गया है उससे पहले की कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
10.आवेदन पत्र के reference अनुभाग में, लिखें कि आपको जीनियस केरल 50 के बारे में किसके माध्यम से 
पता चला।
11. फार्म जमा करने की आखरी तारीख 22 मार्च 2023 ह।